इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर द्वारा वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे

इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर द्वारा वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे

इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर द्वारा वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे

-5400 के लगभग अधिवक्ता अपने मत का उपयोग करेंगें।

-मतदान 25 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 


इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर द्वारा वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव 25 जून को होंगे। 
 मुख्य चुनाव अधिकारी विमल मिश्रा,प्रकाश गुप्ता,संजय मेहरा, रघवेंद्र सिंह बेस, अमित कौल एवं दीपक रावत के सानिध्य में सम्पूर्ण चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होगी। 
 इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार हैं , सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार , सह सचिव पद के लिए 7 उम्मीदवार , कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार, एवं कार्यकारणी सदस्य के लिए 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य अजमा रहें।  
चुनाव अधिकारी के अनुसार नामांकन प्रप्त की वापसी के अंतिम सूची की घोषणा की गई।अब मतदाता सूची का प्रकाशन को होना हैं। 
मतदान 25 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। ओर मतदान के बाद ही परिणाम घोषित होंगें। देर रात तक विजेताओं की घोषणा हो सकती हैं।
सूत्रों की माने तो 5400 के लगभग अधिवक्ता अपने मत का उपयोग करेंगें। इस बार कुल  53 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य अजमा रहे। सभी प्रत्याशियो का जनसम्पर्क जारी हो गया है।