इंदौर में 2 अक्टूबर को होगा ‘द भक्ति रन’; दौड़, कीर्तन और भक्ति का अनूठा संगम
इंदौर में 2 अक्टूबर को होगा ‘द भक्ति रन’; दौड़, कीर्तन और भक्ति का अनूठा संगम
इंदौर: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित ‘द भक्ति रन’ का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को इंदौर में किया जाएगा। कृष्णा रसा एक्सपीरियंस द्वारा आयोजित यह विशेष कार्यक्रम दिव्य शक्ति पीठ मंदिर, रेडिसन स्क्वायर से सुबह 6 बजे शुरू होगा।
आयोजन की शुरुआत सुबह 6 बजे प्रतिभागियों के असेंबली और वार्म-अप से होगी। इसके बाद सुबह 6:30 बजे कीर्तन जुंबा के माध्यम से प्रतिभागियों में ऊर्जा और भक्ति का संचार किया जाएगा। सुबह 7 बजे 4 किलोमीटर भक्ति रन शुरू होगी, जिसमें शहरवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
दौड़ के बाद सुबह 8 बजे प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट और कूल-डाउन सेशन रखा गया है। इसके पश्चात सुबह 8:30 बजे हाई-एनर्जी कीर्तन कॉन्सर्ट आयोजित होगा, जिसमें सभी लोग शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम का समापन सुबह 9:30 बजे पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के साथ होगा।
आयोजकों के अनुसार, ‘रन, चैंट और सेलिब्रेट कृष्णा’ की थीम पर आधारित यह आयोजन युवाओं और शहरवासियों को फिटनेस के साथ भारतीय भक्ति एवं आध्यात्मिक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। सभी रनर्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।


