श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को एवं श्री गुरु दीक्षा महोत्सव 28 जुलाई को
श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को एवं श्री गुरु दीक्षा महोत्सव 28 जुलाई को
*श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में*अनंत श्री विभूषित श्रीमदजगदगुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज का गुरु चरण पूजन (गुरु पूर्णिमा ) 29 जुलाई को प्रातः 8.30से*
*ONLIEN के माध्यम से भी कर सकेंगे पूजन ओर ले सकेंगे आशीर्वचन*
*1008 नामो से काजू,बादाम,इलायची, केशर,मखाने किशमिश, आम व अनेक फलों व गुलाब कुंद जूही मोगरा व अनेक प्रकार के पुष्पो व अन्य वस्तुओं द्वारा होगी अर्चना*
इंदौर।पावन सिद्धधाम
श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
छत्रीबाग, में अपारकरुणा वरुणालय श्री वेंकटेश महाप्रभु जी की कृपा व पूर्व आचार्यो के मंगल आशीर्वाद से श्री गुरू दीक्षा महोत्सव व
श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव 28-29 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमे
उत्सव की जानकारी देते हुए पंकज तोतला ने बताया
दिनाँक 28 जुलाई को प्रातः 9 बजे से श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री मदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपपनाचार्य जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी अनेक श्रद्धालुओ द्वारा गुरुदेव से गुरु दीक्षा लेकर गुरु आज्ञा का निर्वाहन व पालन किय्या जाएगा।गुरुदेव द्वारा गुरु दीक्षा उसी शिष्य को दी जाएगी जो
गुरु मंत्र का निर्वहन कर सके ओर पालन कर सके
इस अवसर पर सभी भक्त गुरुदेव का बहुमान भी करेंगे।
दिनाँक 29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रातः 8 30 बजे से श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में परम पूज्य रामानुजाचार्य नागोरिया पीठ के अधिष्ठधाताअनंत श्री विभूषित
श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य *नागोरिया पिठाधिपति स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज* का गुरु चरण पूजन प्रारम्भ होगा।
जिसमे इंदौर के साथ ही पूरे देश भर से पधारें भक्त भी गुरु चरणों का पूजन केशर चंदन दूध व केशर जल से करेंगे।
इस अवसर पर गुरु भजनों की सुमधुर प्रस्तुति कलाकार प्रभु के आंगन में देंगे।
इस पावन अवसर पर श्री स्वामीजी जी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्र पट का पूजन भी किया जायेगा
तत्पश्चात गुरुदेव अपने आसन पर भक्तों को दर्शन देने विराजमान होंगे देवस्थान के पुजारी व पाठशाला के विद्यार्थियो द्वारा भी स्वामीजी का चरण पूजन करेंगे उसके पश्चात सभी भक्तों के द्वारा चरण पूजन प्ररंभ हो जाएगा जो लागभग रात्री तक चलेगा
जिसमे हैदरबाद, मुम्बई,सूरत, बेंगलुरू, शोलापुर ग्वालियर इलकल,वारंगल,ओर दक्षिण ,राजस्थान के साथ ही विदेश में रहने वाले गुरुदेव के शिष्य भी पूजन करने आएंगे।
साथ ही ।
*बाहर के अनेक भक्त किसी एक पर स्थान एकत्रित होकर के ONLIEN के माध्यम से भी गुरुदेव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करँगे*
*वीडियो काल के माध्यम से परिवार एकत्रित होकर आशीर्वाद के साथ ही आशीर्वचन लेंगे*


