शिवशक्ति योग केंद्र के मिलन समारोह में दृष्टिहीन  युवा मनोज व्यास की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहलिया

शिवशक्ति योग केंद्र के मिलन समारोह में दृष्टिहीन  युवा मनोज व्यास की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहलिया


शिवशक्ति योग केंद्र के मिलन समारोह में दृष्टिहीन 
युवा मनोज व्यास की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया

इंदौर, । केसर बाग रोड स्कीम 103 स्थित शिवशक्ति योग केंद्र का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह विधायक मधु वर्मा के मुख्य आतिथ्य, समाजसेवी किशोर गोयल, पार्षद ओमप्रकाश आर्य, न्यायमूर्ति विजय दांगी, विद्या भारती मालवा प्रान्त की श्रीमती मीना नीमा एवं अन्नपूर्णा मंदिर चमेली देवी योग केंद्र की प्रशिक्षक भावना जायसवाल तथा योग गुरु खेमचंद चिमनानी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। 
                              इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी श्रीमती मीना नीमा ने दी। दिनेश जिंदल ने आगामी शीतकाल में विभिन्न स्कूलों में 500 स्वेटर वितरण करने का संकल्प व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत बंसी पटेल, अध्यक्ष दिनेश जिंदल, प्रतिभा खरे, प्रदीप पतंगीया आदि के किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेहमानों का मन मोह लिया। शंखनाद, गणेश नृत्य, योग नृत्य एवं दिव्यांग युवा मनोज व्यास ने दृष्टिहीन होते हुए भी अपने संगीत एवं भजनों की इतनी प्रभावी प्रस्तुती दी कि विधायक मधु वर्मा ने 25 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में रहवासी संघ के अध्यक्ष प्रमोद हार्डिया, सुभाष पालीवाल, रमेश शर्मा, धर्मेन्द्र दवानी, धर्मेन्द्र संजय गोधा, दिलीप चौधरी, अनिल कटारिया, श्रीमती सुनीता खन्ना सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। संचालन दिनेश जिंदल ने किया और आभार माना श्रीमती लीना मीणा ने।