राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का धरना
राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का धरना
इंदौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्द किए जाने के विरोध में आज रात राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल को कार्यक्रम के बाद में धोकर भाजपा नेताओं के द्वारा साफ किया गया। इस घटना की कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। अब तक कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उठाया तो राहुल गांधी के खिलाफ ही एक फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने आज सोमवार की रात को राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस धरना में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, कुणाल सोलंकी, शैलेश गर्ग , विनय बाकलीवाल , राजा चौकसे, अमन बजाज, देवेंद्र सिंह यादव लोकेश हार्डिया एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष शहीद कई नेता मौजूद थे।


