नाकोड़ा भैरव के दरबार में होगा आभार दर्शन, व्यापारियों के साथ निकलेगी बस
*नाकोड़ा भैरव के दरबार में होगा आभार दर्शन, व्यापारियों के साथ निकलेगी बस*
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट एसोशिएशन के नवनिर्वाचित मंत्री कैलाश मुंगड़ ने कहा कि चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब शीघ्र ही वे व्यापारियों के साथ नाकोड़ा भैरव तीर्थ के दर्शन के लिए बस यात्रा आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके दो सहयोगी अक्षय जैन और विपिन जी ने नाकोड़ा भैरव के दरबार में विजय की मन्नत मांगी थी, जो पूर्ण हुई है।
कैलाश मुंगड़ ने बताया कि इस आभार यात्रा में व्यापारी भाई पशुपतिनाथ, नाथद्वारा और नाकोड़ा तीर्थ के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि नाकोड़ा तीर्थ यात्रा की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन संभालेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धार्मिक यात्रा व्यापारियों में आपसी एकता, आस्था और सद्भाव को और मजबूत करेगी।


