सादगी और संयम आधारित जीवन शैली ही समाज को अधिक संगठित और मजबूत बना सकती है- रमेशचंद्र गुप्ता
सादगी और संयम आधारित जीवन शैली ही समाज को अधिक संगठित और मजबूत बना सकती है-
रमेशचंद्र गुप्ता
राष्ट्रीय 1008 संत सुन्दरदास जी महाराज की प्रतिमा पर दूधाभिषेक एवं समाज सुधार का आह्वान
इंदौर। अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता खण्डेलवाल (तुंगावाला) एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा ने आज इंदौर आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय 1008 संत सुन्दरदास महाराज की प्रतिमा पर विधिवत दूधाभिषेक, माल्यार्पण एवं वंदन कर समाज की उन्नति एवं सद्भावना के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अवसर पर आधुनिक समय में समाज में तेजी से बढ़ती दिखावे की प्रवृत्ति, विशेषकर वैवाहिक आयोजनों में हो रहे अनावश्यक खर्च, अत्यधिक एशो-आराम वाले सेटअप, तथा 56 प्रकार के व्यंजनों वाली भव्य दावतों पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति न केवल सामाजिक असमानता को बढ़ावा देती है, बल्कि मध्यम एवं आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों पर अनचाहा दबाव भी बनाती है।
रमेशचंद्र गुप्ता खण्डेलवाल (तुंगावाला) ने कहा कि—समाज में सादगीपूर्ण एवं संस्कारयुक्त विवाहों को बढ़ावा देना समय की मांग है। दिखावटी खर्चों पर रोक लगाकर हम आर्थिक संतुलन, सहअस्तित्व और सामाजिक सौहार्द को मजबूत कर सकते हैं।”
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा ने भी अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि महासभा आने वाले समय में देश के प्रमुख महानगरों — विशेषकर इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली एवं मुंबई — में पहुंचकर समाजजनों को जागरूक करेगी तथा सरल, सहज और सादगीपूर्ण विवाह प्रथा को बढ़ाने का अभियान चलाएगी।
प्रमुख रूप से उपस्थित:दिनेश कूलवाल,विनोद खण्डेलवाल,मुरली साकुनिया,सुनील खण्डेलवाल,कैलाश रावत, अनिल कूलवाल,सतीश खण्डेलवाल,निर्भय खण्डेलवाल सहित समाजजन सहित सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि समाज सुधार का यह संदेश केवल विचार नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में खण्डेलवाल समाज की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
सादगी और संयम आधारित जीवन शैली ही समाज को अधिक संगठित और मजबूत बना सकती है।


