नाम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता की ढाल बनकर खड़े रहने वाले वह शांत प्रहरी- विजयवर्गीय

नाम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता की ढाल बनकर खड़े रहने वाले वह शांत प्रहरी- विजयवर्गीय

नाम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता की ढाल बनकर खड़े रहने वाले वह शांत प्रहरी- विजयवर्गीय

इंदौर। होमगार्ड… यह केवल एक बल का नाम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जनता की ढाल बनकर खड़े रहने वाले वह शांत प्रहरी हैं, जो बाढ़ हो या बारिश, दुर्घटना हो या आपदा… हर जगह सेवाभाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। 
आज इंदौर में होमगार्ड के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर हृदय गर्व से भर उठा। परेड की सलामी लेकर अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं परिश्रमी जवानों को सम्मानित करना वास्तव में आनंददायक अनुभव रहा।

अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मा.मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने होमगार्ड जवानों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह कदम जवानों के समर्पण का सम्मान तथा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है।