माँ सरस्वती के चरणों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहद की शीशी सहित ज्ञापन भेंटकर मुख्यमंत्री को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की
माँ सरस्वती के चरणों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहद की शीशी सहित ज्ञापन भेंटकर मुख्यमंत्री को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द बागड़ी एवं शहर कांग्रेस के महामंत्री अभिषेक मित्तल के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष शहद की शीशी सहित एक ज्ञापन भेंटकर उनसे प्रार्थना की कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदबुद्धि, भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का पालन करने की प्रेरणा प्रदान करें। ज्ञापन में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणियों पर कड़ा विरोध एवं नाराजी व्यक्त करते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह के हलके बयानों से बचना चाहिए। इस अवसर पर संजय पटवर्धन, मधुसूदन भाल्लिका, आशीष गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के समूह ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।


