अ.भा. अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का समापन,

अ.भा. अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का समापन,

अ.भा. अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का समापन,

इंदौर समाज के पूर्व अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं का सम्मान

इंदौर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपनी दो दिवसीय बैठक के दौरान जहाँ अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों और संकल्पों को पारित किया, वहीं इंदौर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्षों को आमंत्रित कर उनका भी सम्मान किया। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल कुक्की (इंदौर), राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रदेशाध्यक्षों की मौजूदगी में इंदौर में अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों एवं समाज बंधुओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की खुलेमन से सराहना भी की गई। 

             एबी रोड, राऊ चौराहा के आगे सिमचा आइसलैंड पर आयोजित बैठक के समापन अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति इंदौर के पूर्व अध्यक्षों, गणेश गोयल, अरविन्द बागड़ी, किशोर गोयल, संजय बांकडा, राजेश बंसल एवं अन्य संगठनों से जुड़े रवि अग्रवाल, नंदकिशोर कंदोई, दिलीप गर्ग सहित समाजसेवा के क्षेत्र में जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इसके पूर्व समापन सत्र में संगठन की ओर से राष्ट्रित कार्यकारी अध्यक्ष विपिन राम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमाकांत खेतान, किरण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल बोदवड, जितेन्द्र सिंघल एवं अन्य पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की वन्दना के बीच बैठक का शुभारंभ किया। 

             इस अवसर पर संगठन की प्रोफेशनल समिति में डॉ. दीपक अग्रवाल, कौशल विकास समिति में अशोक बुवानीवाला, उद्योग व्यापार समिति में अशोक मोदी, महिला एवं युवा प्रशिक्षण शिविर समिति में सुनीता अग्रवाल, इतिहास एवं साहित्य समिति में सुरेश गर्ग एवं सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक समिति में एनडी अग्रवाल, सोशल मीडिया समिति में राजेश गुप्ता, सांस्कृतिक समिति में सोनल जैन, धार्मिक आयोजन समिति में गिरीश जिंदल एवं उज्जवल अग्रवाल, एकेडमिक काउंसलिंग समिति में ममता अग्रवाल, मंगल परिणय समिति में मंजू केडिया, महिला चेतना समिति में संगीता गर्ग को संयोजक मनोनीत करने पर सर्वानुमति से सहमति दर्ज की गई। इस अवसर पर संगठन को ग्राम, ब्लाक, तहसील एवं जिला स्तर पर गठित करने हेतू भी अनेक निर्णय लिए गए।