स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री तोमर के 104 वर्ष में प्रवेश करने पर सार्वजनिक अभिनंदन
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री तोमर के 104 वर्ष में प्रवेश करने पर सार्वजनिक अभिनंदन
महोत्सव में 5 विभुतियां होगी तोमर अंलकरण से सम्मानित
इंदौर। देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लडऩे वाले इन्दौर शहर के सैनानियों में से एक नरेन्द्र सिंह तोमर (नत्थुसिंह) 4 मार्च 2026को अपने जीवन काल के 103 वर्ष पूर्ण कर 104 वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके त्याग और बलिदान के लिए श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट, अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन एवं नेताजी सुभाष मंच उनका सार्वजनिक अभिनंदन के साथ 5 विभुतियों को तोमर अलंकरण से मुख्य अथिति श्री सत्यनारायण पटेल राष्ट्रीय सचिव,अ भा रा.कांग्रेस, वरिष्ठ स्वतंत्रा संग्राम सेनानी श्री बसंती लाल पाण्डे, पूर्व न्यायाधीश हाइकोर्ट मास्टर ट्रेनर मो.शमीम साहब, योगेन्द्र सिंह तोमर जी के सानिध्य में सम्मिलित किया जायगा।
जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनाराण पटेल एवं मदन परमालिया समाजसेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्दौर समीप ग्राम पिवड़ाय में जन्मे मालवीय कवी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ नत्थुसिंह का शताब्दी वर्ष के रूप में सार्वजनिक अभिनंदन संगठन द्वारा 5 मार्च 2026, गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे रिगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस में किया जाएगा। इस अवसर पर 5 विभुतियां जिनमें स्वतंत्रता सैनानी परिवार ईश्वर झामनानी, प्रभाकर चौखंडे, श्रीमती निर्मला शर्मा, गणेश वर्मा, गोपीकृष्ण पाण्डे को तोमर अलंकरण से नवाजा जाएगा।


