भारत भाग्य विधाता" फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग
"भारत भाग्य विधाता" फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग
इंदौर। भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. संतोष वाधवानी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से बहुचर्चित फिल्म "भारत भाग्य विधाता" को प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग की है।
ला
डॉ. वाधवानी ने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। वर्तमान समय में ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करें।
उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे अपने आग्रह पत्र में उल्लेख किया है कि "भारत भाग्य विधाता" केवल एक मनोरंजनात्मक फिल्म नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देने वाली प्रेरणादायक कृति है। ऐसी फिल्मों को अधिकाधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसे टैक्स फ्री घोषित किया जाना जनहित में होगा।
डॉ. संतोष वाधवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है तो प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिक इस प्रेरणादायक फिल्म को देख सकेंगे और इसके संदेश से लाभान्वित होंगे।


