इंदौर नगर निगम का घेराव, 15 दिवस में मांगें पूरी करने की चेतावनी
इंदौर नगर निगम का घेराव, 15 दिवस में मांगें पूरी करने की चेतावनी
इंदौर। स्टूडेंट बस पास में की गई वृद्धि के विरोध में जयस छात्र संगठन (JCS) द्वारा इंदौर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के पश्चात इंदौर महापौर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से मांग की गई कि महापौर बस पास योजना को पुनः प्रारंभ किया जाए तथा छात्रों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, छात्राओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इसके साथ ही टंट्या भील चौराहा पर नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरे लगाने, लाइट व्यवस्था सुधारने एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
इस अवसर पर जयस छात्र संगठन (JCS) के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अहिरवार, जिला प्रभारी विशाल गांगले, जिला सचिव निर्मल बघेल, होलकर अध्यक्ष रोहित अहिरवार, प्रमोद नामदेव, मगन मौर्य, शिवकुमार साकेत, राहुल, महेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 दिवस के अंदर यदि मांगे पूरी नहीं की गईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


