मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन के निवास
भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन के निवास
जनसंघ के दौर के संघर्ष को याद किया
*त्याग,समर्पण और परिश्रम का सम्मान*
*यही है भारतीय जनता पार्टी की पहचान*
इंदौर। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानसेवक के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 1 में जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनका साल, श्रीफल भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया।
विजयवर्गीय राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, पूर्व राज्यसभा सांसद मेघराज जैन, विमल बडजात्या, जगदीश गोयल, राजेन्द्र महाजन, ललित वर्मा के निवास पर पहुंचे और जनसंघ के दौर को याद किया।
वरिष्ठ नेता सत्तन और विजयवर्गीय ने जनसंघ के दौर के किस्से सुनाते हुए, जनसंघ के समय के संघर्ष और कार्यकर्ताओं के विपरित समय में भी संगठन निष्ठा के कार्य करने के किस्से कार्यकर्ताओं को सुनाए। सत्तन ने बताया कि इंदौर में पहली बार भाजपा की निगम परिषद बनी, तब मैंने ठाकरे जी को एक एक साल मेयर पद का फार्मूला सुझाया, तब राजेंद्र धारकर, नारायण राव धर्म और श्री वल्लभ शर्मा को एक साल के लिए महापौर बनाया ताकि वे प्रशासनिक रूप से दक्ष हो सके।
इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा की अमूल्य धरोहर है। उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा आज भी हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती है। जनसंघ के समय से सत्तन जी हमारे आदर्श रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष और तप के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे राजनैतिक पार्टी हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक समय 4400 दिन से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। यह सम्भव हुआ है तो सिर्फ और सिर्फ हमारे वरिष्ठ नेताओं के त्याग, तप और संघर्ष से, इसमे सत्तन जी का अहम योगदान है।
इस अवसर पर राकेश शर्मा, दिनेश शुक्ला, mic मेंबर निरंजन सिंह चौहान,पार्षद संध्या यादव, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, नीता शर्मा, मंजू ठाकुर, गोविन्द सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष सतीश बैरागी, चंदन बैस, सावन वर्मा, सत्तू शर्मा, adv अशोक यादव, श्याम नागोरी, सोनू श्रीवास्तव, दीपक बागवान, राजू राय, किशोर पाटिल, दिव्यांश दसोंधी, नागेन्द्र सिह चौहान,जयदीप जैन,देवेन्द्र ईनाणी, मुकेश खाटवा, बंटू सोलंकी, मोहन ठाकुर,मनोज काला,शुभम सोलंकी, योगेश पांचाल,कमलेश पांचाल,मुरली राठौड़, पारुल सोमानी,ललित निर्भान, सुरेश चौहान, अमित पालीवाल,हरि चौधरी, दिलीप गुप्ता, अजय मोरे, शीला गुप्ता, सुनीता जयपाल, गायत्री कुमावत, लीना बाहेती, पुष्पा चौधरी, टीना नावरे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता और नेता विशिष्टजनों से संपर्क कर रहे हैं।


