पितृ पर्वत पर भी एक लाख से अधिक भक्तों का उमड़ा सैलाब
पितृ पर्वत पर भी एक लाख से अधिक भक्तों का उमड़ा सैलाब
इंदौर। विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थस्थल पितृ पर्वत भी अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन एक लाख से अधिक भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। सुबह से देर रात तक पितृ पर्वत और मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मुख्य प्रतिमा के दर्शन हेतु भक्तों का अखंड सैलाब दिनभर बना रहा। यहाँ भक्तों की आस्था का आलम यह था कि जितने दर्शन ऊपर थे, उससे कहीं अधिक नीचे प्रतीक्षा करते रहे और यह स्थिति दिनभर बनी रही। इस दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को भी भक्तों से मनोहर करना पड़ी। पितृ पर्वत की व्यवस्था संभाल रहे महेश दलोदरा एवं राजेश जोशी ने बताया कि भक्तों की इतनी उपस्थिति को देखकर तत्काल खिचड़ी प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई और करीब एक लाख भक्तों को पूरे समय प्रसाद वितरण किया गया। अंग्रेजी नए वर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों के आगमन को देखते हुए गर्भ गृह एवं मुख्य प्रतिमा का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।



