इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस अब चर्लपल्ली तक चलेगी*
*इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस अब चर्लपल्ली तक चलेगी*
इंदौर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए, इंदौर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली इंदौर लिंगपल्ली एक्सप्रेस एक्सप्रेस का विस्तार चर्लपल्ली तक किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग अनुसार, 25 अप्रैल 2026 से इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20916 इंदौर- चर्लपल्ली एक्सप्रेस इंदौर से 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले 14.15 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, 26 अप्रैल 2026 से चर्लपल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 20915 चर्लपल्ली- इंदौर एक्सप्रेस चर्लपल्ली से 20.45 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 00.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।
इसके अतिरिक्त इस ट्रेन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही *रेलवन ऐप* पर भी जानकारी ले सकते हैं।


