मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा 15 वां दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक - युवती परिचय सम्मेलन 04 अप्रैल से
इंदौर । मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा द्वारा 15 वा दो दिवसीय अग्रवाल वैश्य युवक -युवती परिचय सम्मेलन उच्च शिक्षित उच्च आय वर्ग डॉक्टर, इंजीनियर ,सी ए ,एमबीए ,आर्किटेक्ट एवं देश विदेशों में कार्यरत प्रत्याशियों के लिए दिनांक 04 एवं 05 अप्रैल शनिवार रविवार को मीरा गार्डन इंदौर में आयोजित किया जा रहा। परिचय सम्मेलन में अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ उनके जीवन साथी के चयन के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहें हैं।
मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम गर्ग ने बताया कि सम्मेलन के प्रमुख संरक्षक गोविन्द गोयल, संरक्षक विष्णु बिंदल, जगदीश गोयल बाबाश्री के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है सभा के समन्वयक के पी अग्रवाल , शहर अध्यक्ष पदम जैन, विष्णु अग्रवाल , हरिश्चन्द्र सिंहल, अजय अग्रवाल , नरेश अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन हेतु अभि तक 750 से अधिक उच्च शिक्षित, उच्च आय वर्ग, डॉक्टर ,इंजीनियर ,सी ए, एमबीए आर्किटेक्ट युवक - युवतियों की प्रविष्टि लगातार प्राप्त हुई हैं।
सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण तायल ,चंचल अग्रवाल, भावना अग्रवाल, नीलम धानुका, पुष्पा एरन ने बताया कि सम्मेलन मंच पर अधिक से अधिक प्रत्याशियों का परिचय करवाएंगे सम्मेलन के प्रमुख संयोजक कुलदीप नेहा अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष निखिल पुष्पा एरन नीतेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों द्वारा परिचय पुस्तिका मंथन का विमोचन भी किया जाएगा इस दो दिवसीय परिचय के अतिथिगण श्रीमती आशा कैलाश जी विजयवर्गीय सुश्री प्रीति गर्ग पोस्टमास्टर जनरल इंदौर गोलू जी शुक्ला विधायक श्री सुमित मिश्रा बी जे पी शहर अध्यक्ष मनीष मामा एम आई सी सदस्य मृदुल अग्रवाल पार्षद , प्रेमचन्द गोयल इंजीनियर संजीव अग्रवाल सेज ग्रुप, टीकमचंद गर्ग, अरुण जैन हाइवे इनफ़, प्रकाश अग्रवाल मोमबत्ती, अशोक एरन, प्रवीण मुरारका, प्रतीक सुभाष गोयल, अतुल खंडेलवाल , जगदीश गोयल बाबा , नारायण अग्रवाल 420 पापड़, राजेश गट्टाणी, डॉक्टर दीपक बंसल, डॉक्टर अमरीश पटेल हार्ड विशेषज्ञ, मनीष अग्रवाल दंगल ग्रुप, समारोह की अध्यक्षता गोविन्द गोयल विष्णु बिंदल करेंगे। इस आयोजन की कमान महिला शक्ति के हाथों में सौंपी गई है।