पंडित एन. के. शुक्ला स्मृति 33वें आध्यात्मिक संगीत समारोह का आयोजन

पंडित एन. के. शुक्ला स्मृति 33वें आध्यात्मिक संगीत समारोह का आयोजन

पंडित एन. के. शुक्ला स्मृति 33वें आध्यात्मिक संगीत समारोह का आयोजन

इंदौर। रचनात्मक संस्था उत्थान द्वारा गीता भवन सत्संग हॉल में लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव पंडित एन. के. शुक्ला स्मृति 33वें आध्यात्मिक संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीआई के विशेष अभियोजक  मनोज द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईएसएफ के वरिष्ठ सेनानायक  कृष्ण सारस्वत ने की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर दादू महाराज भी उपस्थित थे।

भास्करानंद ने उक्त अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजन से पूर्वजों का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहता है एवं समाज में पूर्वजों को याद करते रहना बड़ा ही प्रशासनीय कार्य है। दादू महाराज ने कहा कि 33 वर्षों से निरंतर पंडित शुक्ल की याद में कार्यक्रम करना एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

संगीत समारोह का आगाज राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विख्यात भजन गायिका श्रीमती लक्ष्मी पांडे की प्रस्तुति से श्रोताओं से खचाखच भरा हाल एवं परिसर तालिया से गूंज उठा। आपकी ज्यादातर रचनाएं आध्यात्मिक भाव लिए हुए थी। जिसके चलते माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया था। कार्यक्रम का श्री गणेश कर श्रीमती लक्ष्मी पांडे ने हमारी अलबेली राधे..... मेरे बांके बिहारी नंदलाल मोहना..... यह चमक यह दमक...... रामा रामा रटते रटते...... सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। श्रीमती पांडे के साथ कीबोर्ड पर संगत कर रहे थे राज पाठक, तबले पर प्रिंस बैरागी, ढोलक पर कुलदीप मरमट, ऑक्टोपैड पर सत्यम पटेल।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर डॉ. सुरेश सिलावट, अभिभाषक रमेश सोनवाने, अजय शुक्ला, गीता भवन सत्संग समिति के अध्यक्ष रामविलास राठी, डॉ. सुधा सिलावट भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व में उत्थान परिवार की ओर से अतिथियों एवं कलाकारों का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत कृष्ण प्रजापति, इंजीनियर गौरव शुक्ला, मोहन शर्मा, हर्ष दीक्षित, अभिषेक शुक्ला आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नूतन शुक्ला ने किया। आभार माना गिरीश चवहाण ने।