आयुक्त द्वारा पौधारोपण करने के संबंध मे विभिन्न स्थल का किया निरीक्षण

आयुक्त द्वारा पौधारोपण करने के संबंध मे विभिन्न स्थल का किया निरीक्षण

आयुक्त द्वारा पौधारोपण करने के संबंध मे विभिन्न स्थल का किया निरीक्षण

 नदी एवं तालाब किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश

समस्त ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के मध्य पौधारोपण कर गैप फीलिंग करने के निर्देश

इंदौर । *आयुक्त  क्षितिज सिंघल* द्वारा शहर के सिरपुर तालाब, माणिक बाग रोड, चौइथ राम क्षेत्र, राजीव गांधी चौराहा, नहर भंडारा आदि क्षेत्रों में किए गए पौधारोपण कार्यों के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी श्री शांतिलाल यादव एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

आयुक्त  सिंघल द्वारा आज प्रातः सिरपुर, तालाब एवं सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए किए गए पौधारोपण कार्यों का अवलोकन किया गया, निरीक्षण के दौरान सिरपुर तालाब किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान सेट पर अधिकारियों को रिंग रोड व अन्य समस्त ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के मध्य गैप फीलिंग को पौधारोपण के माध्यम से भरने के निर्देश दिए गए। 

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा चौइथराम मंडी क्षेत्र, माणिकबाग देवी अहिल्या न्यू उद्यान में किए गए पौधारोपण के साथ ही पौधों की स्थिति एवं उक्त क्षेत्र में रिक्त स्थानों पर भी पौधारोपण करने के संबंध में निर्देशित किया गया। आयुक्त द्वारा राजीव गांधी चौराहा एवं नहर भंडारा क्षेत्र में भी पौधारोपण स्थल का निरीक्षण करते हुए नदी किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए।