अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा   150 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और कोट वितरित।    

अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा   150 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और कोट वितरित।    

अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा   150 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और कोट वितरित।    

 इंदौर। अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा  अपने संरक्षक ब्रम्हलीन श्री रमेशजी अग्रवाल भाईसाब की जन्म जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर सप्ताह भर के सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए आज भील कालोनी में 150 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और कोट वितरित किये गये।  महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी की प्रेरणा से छः से सत्रह साल तक के बच्चों को जब नये कोट स्वेटर मिले उनके चेहरे उत्साह खुशी से चमक उठे। वरिष्ठ बीजेपी नेता  पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप नायर एवं  मध्यप्रदेश वैश्य सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागडी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल ने बताया की ग्रुप ने 37 वर्ष पूर्व स्व श्री रमेशजी की प्रेरणा से ही इंदौर में निःशुल्क परिचय सम्मेलन की शुरुआत की थी जो अभी तक सतत जारी है। आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष कमलेश मित्तल, महामंत्री राजकुमार बंसल, कार्यक्रम संयोजक विनोद गोयल, निरंजन गुप्ता ,अनूप सिंघल, अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। महिला प्रकोष्ठ की श्रीमति शशि गर्ग, सविता जिन्दल, ज्योति अग्रवाल ने सभी बच्चों को उत्तम स्वल्पहार एवं केशरिया दूध वितरित किया । कार्यक्रम का संचालन प्रीति बाथम ने किया आभार राजू बंसल ने माना।