धरावरा धाम पर अन्नकूट महोत्सव  संपन्न

धरावरा धाम पर अन्नकूट महोत्सव  संपन्न


 शामिल हुए 20 गांवों के भक्त

इंदौर। धार रोड स्थित श्री धरावरा धाम पर आश्रम के महंत शुकदेव दास महाराज के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हनुमानजी को 56 भोग समर्पण, श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के साथ सौल्लास संपन्न हुआ। 5 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसादी का पुण्यलाभ उठाया। 
आयोजन के प्रमुख डॉ. सुरेश चौपड़ा, सुधीर अग्रवाल एवं नानूराम चौधरी ने बताया कि महोत्सव में आसपास के 20 गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। संयोजक दिनेश गर्ग, अशोक कुमावत, विजय सिंह राणा, श्रीकांत शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशीष गर्ग एवं गुमान सिंह के मार्गदर्शन में आश्रम से जुड़े भक्तों ने देर रात तक भक्तों की अगवानी कर सभी व्यवस्थाएं संभाली। भक्त मंडल द्वारा अन्नकूट महोत्सव के दौरान की गई व्यवस्थाओं की सभी भक्तों ने प्रशंसा की और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना से की गई महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर न्यासी मंडल के ललित अग्रवाल, गोपाल गोयल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़वाले, ताराचंद खंडेलवाल, महेश मूंगड़, मुकेश ब्रजवासी, सहित अनेक प्रमुखजन उपस्थित थे।