नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट में चयन के लिए इंदौर में शुरू हुए दो दिनी रोमांचक मुकाबले 

नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट में चयन के लिए इंदौर में शुरू हुए दो दिनी रोमांचक मुकाबले 

नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट में चयन के लिए इंदौर में शुरू हुए दो दिनी रोमांचक मुकाबले 

तन्विका, आशरिया, अर्हम और हरप्रीत ने बनाई अगले दौर में जगह – आज होंगे फायनल मुकाबले

इंदौर, । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में नेशनल पिकलबॉल टूर्नामेंट के लिए बैंगलुरू में 13 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित नेशनल पिकल बॉल टूर्नामेंट के लिए म.प्र. पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा इंदौर में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुबह मालवा काउंटी के डायरेक्टर एवं लायंस के गेट वाईस एरिया लीडर ला. कुलभूषण मित्तल कुक्की के आतिथ्य में रंगारंग गुब्बारों को हवा में उड़ाकर किया गया। पीपल्याहाना स्थित साफ्ट सर्व कोर्ट पर पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में तन्विका, आशरिया, अर्हम और हरप्रीत ने अगले दौर में जगह बना ली है। सेमी फायनल एवं फायनल मुकाबले शनिवार को इसी साफ्ट सर्व कोर्ट पर खेले जाएंगे। 

            टूर्नामेंट डायरेक्टर केशव पाटीदार ने बताया कि मालवा काउंटी की सहभागिता में प्रारंभ हुए मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे – 18 वर्ष आयु समुह में विवानसिंह ने मोहित मेहता को, कुशल सिरसिया ने हर्ष सूरा को, मेन्स सिंगल में राम आर्य ने आदित्य राय को, आदित्य पाटीदार ने सत्यम दांगी को, वयम जैन ने अक्षत मेहता को, सूर्यांश यादव ने भावेश अग्रवाल को, गौरव दांगी ने अनिस खान को तथा 30 वर्ष से आधिक आयु के मेन्स में दिग्विजयसिंह ने मनोज भार्गव को माधव पाटीदार ने अरशद खान को, अमान खान ने सुधीर गोरे को तथा बालिका वर्ग में तन्विका सिंह ने आर्या को, आर्या ने आहना को, अंडर 16 गर्ल्स में देवांशी, दिव्यांशी और आरशिया तथा अंडर 16 बायज में प्रिंस ने विवान को प्रिंस ने अरिंदम को तथा विवान सिंह ने सिद्धार्थ को पराजित कर अगले दौर में जगह बना ली है। मुख्य अतिथि कुलभूषण मित्तल ने आयोजन के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसो. को धन्यवाद दिया कि उन्होंने नेशनल टूर्नामेंट के चयन हेतु इंदौर को चुना। अतिथियों का स्वागत म.प्र. पिकल बाल एसो. के अध्यक्ष केशव पाटीदार ने किया। सेमीफायनल एवं फायनल मुकाबले शनिवार को सुबह 10 बजे से पीपल्याहाना स्थित साफ्ट सर्व कोर्ट पर खेले जाएंगे।