बिजासन रोड स्थित अखंड धाम पर होने वाले सात दिवसीय अ. भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण

बिजासन रोड स्थित अखंड धाम पर होने वाले सात दिवसीय अ. भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण

,बिजासन रोड स्थित अखंड धाम पर होने वाले सात दिवसीय अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ एवं जगद्गुरु स्वामी रामदयाल सहित 40 से अधिक संत आएँगे

इंदौर । बिजासन रोड स्थित शहर के प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर अ.भा. वेदांत संत सम्मलेन का 58वां आयोजन 4 से 10 दिसम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें देश के जाने माने अनेक संत और विद्वान, आचार्य एवं महामंडलेश्वर शामिल होकर प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। सम्मेलन में दोपहर 1 से 3 बजे तक सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न आयोजन भी होंगे। यह सम्मेलन आश्रम के संस्थापक स्वामी अखंडानंद महाराज की महाआरती के साथ 10 दिसम्बर तक चलेगा। सम्मलेन का शुभारंभ 4 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ की अध्यक्षता, वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के सानिध्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल तथा प्रेमचंद गोयल के विशेष आतिथ्य में होगा।
                 आश्रम की प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, संयोजक अशोक गोयल, महासचिव दीपक जैन टीनू, संगठन सचिव भावेश दवे एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोयल ने बताया कि शनिवार को समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. चेतन स्वरुप एवं संत राजानंद के सानिध्य में सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हरि अग्रवाल, किशोर गोयल एवं अशोक गोयल ने उनका स्वागत किया। इसी तरह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी महामंडलेश्वरजी के सानिध्य में सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरि अग्रवाल, मुरलीधर धामानी, विनय जैन अशोक गोयल एवं सम्मलेन से जुड़े सहयोगी बंधु उपस्थित थे। सम्मलेन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।
                     उन्होंने बताया कि सम्मलेन के लिए गठित विभिन्न समितियों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं विधायक रमेश मेंदोला संरक्षक मंडल में मनोनीत किए गए हैं। वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल एवं बालकृष्ण छावछरिया प्रमुख संरक्षक तथा विष्णु बिंदल स्वागताध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। प्रमुख परामर्शदाता के रूप में समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया मोयरा, जगदीश बाबाश्री एवं विजय गोयल तथा प्रमुख मार्गदर्शक मंडल में विनोद सिंघानिया, बीआर गोयल, मन्नूलाल गर्ग (देवास), निर्मल गुप्ता (उज्जैन), ठा. विजय सिंह परिहार, डीएल गोयल, शरद गुप्ता, रामकृष्ण सांखला, गोपाल सांखला एवं जानकीलाल सांखला शामिल किए गए हैं।