फतेहपुरिया समाज बंधुओं ने अवैध निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरकर किया 

फतेहपुरिया समाज बंधुओं ने अवैध निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरकर किया 

फतेहपुरिया समाज बंधुओं ने अवैध निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरकर किया 

जंगी प्रदर्शन, धरने के बाद पहुंचे मेट्रो अफसरों ने कहा - अवैध निर्माण हटा देंगे

इंदौर। मल्हारगंज थाने के पास स्थित फतेहपुरिया समाज भवन से लगी दीवार से सटाकर एक धर्म स्थल का अवैध निर्माण करने और ड्रेनेज लाइन के ऊपर निर्माणकर चैम्बर को अवरुद्ध करने के विरोध में मंगलवार को सुबह फतेहपुरिया समाज के सदस्यों सहित आसपास के सैकड़ों रहवासियों ने सड़क पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जुलूस भी निकाला और सड़क पर बैठकर कुछ समय के लिए रास्ता भी जाम किया।

         फतेहपुरिया समाज के अध्यक्ष कैलाश बिदासरिया, देवकीनंदन अग्रवाल, मंत्री सीके अग्रवाल एवं संयुक्त मंत्री मुरारी पालडीवाला ने बताया कि समाज भवन की दीवार से सटाकर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ड्रेनेज लाइन का चैम्बर भी दब गया है। इसी स्थान पर मेट्रो रेलवे का काम भी चल रहा है। फतेहपुरिया समाज के पदाधिकारियों ने सैकड़ों रहवासियों के साथ सुबह भवन के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और मेट्रो के रेलवे अधिकारियों को प्रदर्शन स्थल पर बुलवाया जहाँ अधिकारियों में आश्वस्त किया कि वे अवैध निर्माण को तुरंत हटा देंगे और समाज भवन को कोई क्षति नहीं पहुंचाएंगे। इस आश्वासन के बाद समाज बंधुओं ने अपना धरना आन्दोलन और प्रदर्शन स्थगित कर दिया। समाज के वरिष्ठ देवकीनंदन सिंघानिया ने इस अवसर पर क्षेत्र के रहवासियों, समाज बंधुओं एवं पुलिस प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।