समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी -डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ 

समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी -डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ 

मालवांचल यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मालवांचल यूनिवर्सिटी में एनएमसी चेयरमैन डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने 283 विद्यार्थियों को उपाधियां व 18 स्वर्ण पदक उपाधि प्रदान की 

समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी -डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ 

चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता और आधुनिकता युवाओं को अपनाना होगी

इंदौर। मालवांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 5वां दीक्षांत समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज 283 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में एमबीबीएस डिग्री के साथ-साथ मानद उपाधि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 18 स्वर्ण पदक और 49 पीजी डिग्री  प्रदान की गई। देश में पहली बार चिकित्सा शिक्षा संस्थान मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चेयरमैन ने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संस्थानों के डॅाक्टर,शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने ने चिकित्सा शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनएमसी की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं जहां आपकी दक्षता के साथ आपकी संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। 
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्रों को ज्ञान व कौशल का उपयोग समाज सेवा के लिए करने का संदेश दिया गया। । विशेष अतिथि क्रोएशिया के डॉ. ड्रैगन प्रिमोरैक (व्यक्तिगत चिकित्सा एवं फॉरेंसिक डी.एन.ए. विज्ञान) और यू.एस. स्टेट डिपार्टमेंट में (रि.)रीजनल मेडिकल ऑफिसर  डॉ. राजेश व्यास ने भी विद्यार्थियों को  अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की। 
दीक्षांत समारोह में प्रोफेसर डॉ. ड्रैगेन प्रिमोरैक, इमरान सलात,अनूप अग्रवाल, डॉ. एच बी.एस. भदौरिया,डॉ. देवेंद्र कुमार तनेजा एवं डॉ. राहुल हेगड़े, सहित अन्य को मानद उपाधि प्रदान की गई।   समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पीएच.डी. उपाधि के योग्य शोधार्थियों एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।समारोह में मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,वाइस चांसलर डॉ. संजीव नारंग, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश्वर सिंह जोधाणा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न संकायों के डीन एवं अधिकारीगणों की विशेष उपस्थिति रही ।इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मालवांचल यूनिवर्सिटी की वार्षिक पत्रिका विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।