केंद्रीय जेल इंदौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सप्ताहव्यापी योग सत्र का समापन

केंद्रीय जेल इंदौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सप्ताहव्यापी योग सत्र का समापन

केंद्रीय जेल इंदौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सप्ताहव्यापी योग सत्र का समापन

इंदौर, । : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित राज्यव्यापी योग अभियान का समापन आज केंद्रीय जेल इंदौर में हुआ।  

सप्ताह भर चले इस विशेष योग सत्र में केंद्रीय जेल इंदौर के सैकड़ों बंदियों एवं जेल स्टाफ ने प्रतिदिन योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राणायाम, आसन एवं ध्यान का अभ्यास किया। समापन अवसर पर बंदियों ने सामूहिक योग प्रदर्शन कर योग से प्राप्त शारीरिक एवं मानसिक लाभों को साझा किया।  

इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने कहा कि योग अभियान का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, तनाव मुक्ति एवं उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को गति देना है। सप्ताह भर के नियमित अभ्यास से बंदियों के व्यवहार में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।  

उल्लेखनीय है कि 15 जून को इस अभियान का शुभारंभ माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री विवेक रुसिया जी द्वारा किया गया था, जिससे प्रदेश की सभी जेलें वर्चुअल माध्यम से जुड़ी थीं। यह पहल बंदियों के सर्वांगीण विकास एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।