जादू अंध विश्वास नहीं हाथ की सफाई और विज्ञान है- ओपी शर्मा
जादू अंध विश्वास नहीं हाथ की सफाई और विज्ञान है- ओपी शर्मा
इंदौर। जादू कोई मायाजाल या अंध विश्वास नहीं बल्कि हाथ की सफाई और विज्ञान आधारित कला है। इसके बारे में भ्रम और धार्मिक मान्यताएं कम हैं। लोगों को इसे सीखना चाहिए और इसी कारण इसका भविष्य भी है। यह भी अन्य विधाओं की तरह लोगों के मनोरंजन की बहुप्रचलित विधा है। इंदौर में जारी हमारे शो का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है और यह हमारा पुश्तैनी कार्य है। यह बात बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में प्रख्यात जादूगर ओ.पी. शर्मा ने कही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, विजय भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित ने श्री शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अद्र्धेंधु भूषण, राजेंद्र कोपरगांवकर, डॉ. अर्पण जैन, लखन शर्मा, संजय लाहोटी, प्रवीण बरनाले, प्रवीण सावंत, बंटी गुंजाल, नवीन मौर्य, यशवंत पंवार, गौरव जाजोरिया, विशाल, नाना नागर, मार्टिन पिंटो आदि उपस्थित थे।


