संस्कृति और ग्लैमर के संग सजा इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 का भव्य मंच
संस्कृति और ग्लैमर के संग सजा इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 का भव्य मंच
इंदौर एमपी मॉडल प्रस्तुत “इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 – सीजन 2” का भव्य फिनाले 26 अप्रैल को सेंट्रल मॉल, इंदौर में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस मेगा फैशन शो में भारतीय पारंपरिक और एथनिक फैशन का आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देखने को मिला, जिसने दर्शकों को संस्कृति और ग्लैमर का अनूठा संगम महसूस कराया।
पी एंड वी एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर प्रमोद वर्मा का संदेश“इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 – सीजन 2 हमारे लिए सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई प्रतिभाओं को एक मंच देने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली चेहरों को आगे लाना है जो अपने आत्मविश्वास और कला के दम पर नई पहचान बनाना चाहते हैं।
प्रतिभागियों को एक प्रोफेशनल मंच मिला, जहां उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
फैशन शो में मिस्टर, मिस, मिसेस, डिजाइनर, किड्स मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट जैसी विभिन्न कैटेगरी में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर अलग पहचान बनाई, लेकिन विजेताओं ने अपनी विशेष प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में -मिस्टर कैटेगरी के विजेता आर्यन,मिस कैटेगरी की विजेता मानसी,और मिसेस कैटेगरी की विजेता दीप्ति माहेश्वरी रहीं। विजेताओं ने अपनी प्रभावशाली रैंप वॉक, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर अपने-अपने खिताब हासिल किए।
शो की जज के रूप में खुशी जायसवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके अनुभव और निष्पक्ष निर्णय ने प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिष्ठित बनाया। साथ ही शहर के कई जाने-माने चेहरे भी इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे यह शाम और अधिक खास बन गई।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल एक फैशन शो नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का उत्सव था, जिसने इंदौर के फैशन जगत में एक नई पहचान स्थापित की। यह शो शहर के फैशन प्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला आयोजन साबित हुआ।


