ग्रीन एनर्जी में निवेश का बेहतरीन मौका

ग्रीन एनर्जी में निवेश का बेहतरीन मौका

ग्रीन एनर्जी में निवेश का बेहतरीन मौका

इंदौर,।: बिजली के बढ़ते बिल और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सोलर एनर्जी आज सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि खासा जरूरत बन चुकी है। ऐसे समय में ग्रीन एनर्जी से जुड़ी कंपनियाँ न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं, बल्कि निवेशकों के लिए भी अच्छे मौके लेकर आ रही हैं। देखने में आया है कि निवेशकों का भी ग्रीन एनर्जी में तेजी से रुझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जीआरई रिन्यू एनर्टेक लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आ रही है।

13 जनवरी, 2026 से आम निवेशकों और 12 जनवरी, 2026 को एंकर निवेशकों के लिए खुलने वाला यह आईपीओ 16 जनवरी, 2026 को बंद होगा। शेयर का प्राइस बैंड 100 से 105 रुपए तय किया गया है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 37.68 लाख नए शेयर जारी किए जाएँगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर आईपीओ का साइज करीब 39.56 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

कंपनी कैपेक्स और रेस्को, दोनों मॉडल पर काम करती है, जिससे ग्राहकों को अपनी सुविधा के हिसाब से विकल्प मिल जाता है। आईपीओ से जुटाए गए पैसों का बड़ा हिस्सा रेस्को मॉडल के तहत 7.20 मेगावाट (एसी) की ग्राउंड-माउंटेड सोलर परियोजना में लगाया जाएगा। बाकी रकम कंपनी के रोज़मर्रा के कॉर्पोरेट खर्चों में इस्तेमाल होगी। इस आईपीओ के लिए शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 84.37 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 7.03 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। बढ़ते सोलर सेक्टर और मजबूत बिज़नेस मॉडल को देखते हुए, जीआरई रिन्यू एनर्टेक का आईपीओ ग्रीन एनर्जी में भरोसेमंद निवेश का मौका साबित हो सकता है।