आचार्य पदवी निमित्त 8 मई को होगा सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना आयोजन

आचार्य पदवी निमित्त 8 मई को होगा सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना आयोजन

*आचार्य पदवी निमित्त 8 मई को होगा सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना आयोजन*

पूज्य आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीजी म.सा. के शिष्यरत्न पूज्य गणि श्री ऋषभपद्मसागरजी म.सा. एवं पूज्य गणि श्री अजितचंद्रसागरजी म.सा. के आचार्य पदवी पर सामूहिक आयोजन

 इंदौर।(प्रदीप जैन )इंदौर श्रीसंघ के उपकारी, शतावधान युग प्रवर्तक, वर्धमान तपोनिधि पूज्य आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीजी म.सा. के शिष्यरत्न इंदौर रत्न, अध्यात्मरसिक पूज्य गणि श्री ऋषभपद्मसागरजी म.सा. तथा सहस्रावधानी पूज्य गणि श्री अजितचंद्रसागरजी म.सा. के आचार्य पदवी निमित्त 8 मई 2026, शुक्रवार को शहर के विभिन्न जैन श्रीसंघों में सामूहिक सामायिक एवं मंत्र जाप आराधना का आयोजन किया जाएगा।

श्री नरीमन-नवकार जैन संघ ट्रस्ट, नरीमन सिटी, इंदौर द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में “सोने में सुगंध धनंजय” की 495वीं ध्वजा दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालु “ॐ ह्रीं अर्हं श्री सिद्धगिरिराजाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करेंगे तथा “ॐ ह्रीं नमो आयरियाणं” मंत्र की आराधना करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन में पिपली बाजार, रेसकोर्स रोड , तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, कालानी नगर, नरीमन, आलोक नगर, क्लर्क कॉलोनी, महेश नगर, रतनबाग, हाई लिंक सिटी, पार्श्वनाथ नगर, राज नगर , जानकी नगर, वर्धमान नगर एवं वल्लभ नगर, राऊ श्री संघ सहित अनेक जैन श्वेतांबर श्रीसंघों की सहभागिता रहेगी।

लाभार्थी परिवार की ओर से सामायिक एवं जाप करने वाले पुण्यशालियों के लिए प्रभावना की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से शरद शाह, अभय खिंवसरा एवं सौरभ गोटावाला सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। वहीं SNP नरीमन शाखा के पिंकेश जैन गोटा वाला , विकास राजगढ़ वाला ,अमित मेहता एवं अंकित जैन भी आयोजन व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपने-अपने श्रीसंघों में पहुंचकर धर्म आराधना में सहभागी बनने की अपील की है।