इंदौर में पक्षियों के लिए 'सकोरे और दाना' वितरण अभियान का आगाज़ श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की सराहनीय पहल

इंदौर। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, पक्षियों के संरक्षण के लिए श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पक्षियों के लिए 5100 सकोरे (मिट्टी के बर्तन) और दाना वितरण अभियान शुरू किया गया है।

​इस अभियान का विधिवत शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल के कर-कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति (महिलाएं) उत्साह के साथ आगे आईं और उन्होंने इस पुनीत कार्य में जुड़ने का संकल्प लिया। ​इस अवसर पर समाज सेवी मदन परमालिया, प्रतिश राजू, जगदीश जोशी और मनोज पाटीदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ट्रस्ट का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि बढ़ती गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।