अग्रवाल समाज की नंबर वन पारिवारिक फाग यात्रा
संस्था अग्रमंच द्वारा
लगातार 11 वर्ष से आयोजित की जा रही शहर की पहली पारिवारिक रंगारंग रास उल्लास फाग यात्रा 8 मार्च 2026 रविवार, रंगपंचमी पर
आयोजित हुई।
श्री कसौटी श्याम बाबा ने यात्रा में भक्तों के साथ होली खेली एवं आशीर्वाद देने अपने रथ में पधारें।
इन्दौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था द्वारा रंग पंचमी पर निकाले जाने वाली अपनी फाग यात्रा (गेर) की पुरातन परंपरा को जीवित रखने का कार्य तो किया ही जा रहा है साथ ही गेर को पारिवारिक माहौल में निकालने का श्रेय भी सर्वप्रथम संस्था अग्रमंच को ही जाता है।
जानकारी देते हुए संस्था संस्थापक आशीष गोयल ने बताया कि, फाग यात्रा (गेर) का नाम सुनते ही हुड़दंग, हो-हल्ला, मस्तों की टोली की छवि सामने आती है किंतु संस्था अग्रमंच द्वारा इस परिपाटी के विपरित विगत ग्यारह वर्ष से पारिवारिक माहौल में रंगा-रंग फाग यात्रा निकाली जा रही है जिसमें बडे़ बुजुर्ग, युवा, महिलाऐं, बच्चे एक साथ फाग यात्रा (गेर) का आनंद लेते हुए नाचते गाते चले।
दीपिका गोयल ने बताया की फाग यात्रा में प्राकृतिक गुलाल का ही उपयोग किया गया एवं पानी बचाने का संदेश देते हुए सूखे रंगों से होली खेलने के लिये प्रेरित किया एवं शहर की स्वच्छता भी बनी रहे इस बात का भी विषेष ख्याल रखा । फाग यात्रा में ढोल-ताशों के साथ प्रसिद्ध फाग गायक श्रीधर झरकर सकिर्तन सम्राट रसका पागल बाबा वृन्दावन के शिष्य द्वारा लाईव फाग गीतांे की प्रस्तुति दी गई जिस पर लोग झूमते-नाचते चलें।
कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर कंदोई एवं राजेशकुंजीलाल गोयल ने बताया की इस वर्ष निकलने वाली यात्रा में टिल्लू (भाभी जी घर पर है) फेम बम्बई से विषेष रूप से उपस्थित रहें जो यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकारते विभिन्न होली गीतों पर अपनी प्रस्तुति देते हुए चलें।
फाग यात्रा में संजय अग्रवाल(फटाका) एवं श्याम भाई ने अपने पूरे मारवाड़ी चंग ग्रुप के साथ शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।
यात्रा को महामंडलेश्वर 1008 दादू महाराज, पवन सिंघानिया,विष्णु बिंदल,राजेश बंसल, अविनाश ओयस्टर, अशोक ऐरन, नितिन अग्रवाल अपेक्स, राजेश सोलंकी इंदौर प्रभारी (भाजपा), मृदुल अग्रवाल (पार्षद), प्रहलाद दादा, सुरेंद्र मित्तल, रानू अग्रवाल (नेत्रम )आदि ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया ।
यात्रा में विशेष रूप से मदन गरोठ ,धीरज गर्ग, नारायण अग्रवाल 420, गोविंद मित्तल (मोरनी), मनीष मित्तल (मोरनी),सचिन बंसल ,नितेश अग्रवाल (कालू), अतुल गर्ग,राकेश अग्रवाल (भूत), मनीष मित्तल (जूनी इंदौर), सचिन दरबार,दीलिप गर्ग महानगर, मुकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल ,गोविंद मंगल ,आनंद अग्रवाल ,हेमंत अग्रवाल, संजय कुंजीलाल,पवन अग्रवाल बैंक, ओम भाया ,पुष्पा गुप्ता,विनीत गुप्ता ,रश्मि नरेड़ी आदि उपस्थित रहे
संस्था के कीर्ति अग्रवाल (बंटी), विकास केडिया, हेमंत गोयल, शिवनारायण अग्रवाल, नवनीत केडिया ,शैलेश अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, कपिल गोयल, संजय बिंदल, निकुंज गोयल, मनीष अग्रवाल, मुकेश गर्ग ,रवि अग्रवाल, रितेश बंसल ,सचिन अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, रवि गोयल, कैलाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनीष बंसल, मनीष गोयल, अनिल गोयल, अमित अग्रवाल (सांची) को विशेष जवाबदारी सौंपते हुए कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।