वेलकम टू द जंगल” में इंदौर के आदित्य सिंह का ज़ोरदार डेब्यू , मल्टीस्टारर फिल्म शुक्रवार को होगी रिलीज

वेलकम टू द जंगल” में इंदौर के आदित्य सिंह का ज़ोरदार डेब्यू , मल्टीस्टारर फिल्म शुक्रवार को होगी रिलीज

*डेली कॉलेज में पढे ... मुंबई में करियर जमाया...*

“वेलकम टू द जंगल” में इंदौर के आदित्य सिंह का ज़ोरदार डेब्यू , मल्टीस्टारर फिल्म शुक्रवार को होगी रिलीज*

इंदौर। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-एंटरटेनर फिल्म “वेलकम टू द जंगल” में इंदौर  के युवा अभिनेता आदित्य सिंह ने अपने शानदार अभिनय से  प्रभावशाली डेब्यू किया है।  फ़िल्म में आदित्य सिंह को तीन प्रमुख गानों में भी डायरेक्टर ने शामिल किया हैं। इन गानों में वे बड़े एक्टर्स के साथ झूमते हुए नजर आयेगें।

फिल्म के निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला ने आदित्य सिंह की प्रतिभा और अभिनय क्षमता को देखते हुए उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया। फिल्म में आदित्य सिंह को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित कई चर्चित सितारों के साथ अभिनय करने का अवसर मिला है। आदित्य सिंह का संबंध मध्यप्रदेश से है और वे इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के छात्र रहे हैं।
मात्र 18 वर्ष की आयु में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई का रुख किया था।
पिछले कई वर्षों से वे लगातार संघर्ष, मेहनत और सीखने की प्रक्रिया में जुटे रहे।उनकी इसी लगन और समर्पण का परिणाम है कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे चर्चित मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला।

 आदित्य सिंह की अभिनय यात्रा को आगे बढ़ाने में दिवंगत अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। कहा जाता है कि उन्होंने ही आदित्य सिंह की प्रतिभा को प्रारंभिक दौर में पहचाना था और उन्हें अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।

फिल्म के पोस्टर और प्रचार सामग्री में भी आदित्य सिंह को प्रमुख स्थान दिया गया है, जो निर्माताओं के उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है। चर्चा है कि वे भविष्य में “हेरा फेरी-4” और “आवारा पागल दीवाना-2” जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म के निर्देशक अहमद खान भी आदित्य सिंह के अभिनय से प्रभावित हैं।
उनका मानना है कि आदित्य सिंह आने वाले समय में बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।


 “