सीएम हेल्पलाइन में बिजली कंपनी के सभी जिलों को ए ग्रेड
सीएम हेल्पलाइन में बिजली कंपनी के सभी जिलों को ए ग्रेड
इंदौर। सितंबर माह की गत दिवस जारी सीएम हेल्प लाइन ग्रेडिंग में ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनी को अग्रणी स्थान मिला है। जारी सूची में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, देवास, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, आलीराजपुर सभी 15 जिलों को ए ग्रेड मिली हैं। सीएम हेल्पलाईन 181 पर दर्ज शिकायतों के समाधान में शाजापुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया हैं। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के आदेशानुसार शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं उपभोक्ता सेवा संचालन को लेकर सभी 15 जिलों, दो रीजन, मुख्यालय द्वारा गंभीरता से कार्य किया जा रहा हैं।
22 दिन में 24 करोड़ यूनिट बिजली वितरण
इंदौर। अक्टूबर माह में शहर की बिजली मांग में करीब पंद्रह प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई हैं। अक्टूबर के 22 दिनों में करीब चौबीस करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हो चुका हैं। अक्टूबर के दौरान इंदौर शहर में बिजली की अधिकतम मांग 555 मैगावाट दर्ज की गई, माह के दौरान कई दिनों में खपत एक करोड़ बीस लाख यूनिट या अधिक भी रही।


