अर्चना चिटनिस के प्रयासों से लालबाग को एक और बड़ी सौगात, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 11.28 करोड़ मंजूर

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से लालबाग को एक और बड़ी सौगात, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 11.28 करोड़ मंजूर

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से लालबाग को एक और बड़ी सौगात, 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 11.28 करोड़ मंजूर


बुरहानपुर। लालबाग एवं आसपास के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से लालबाग में नवीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं चिकित्सकीय स्टाफ के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 11.28 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति लालबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
*डॉक्टरों की पदस्थापना के बाद अब स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती*
ज्ञात हो कि श्रीमती अर्चना चिटनिस स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत रही हैं। इसी क्रम में दिसंबर 2025 में लालबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी मंडलोई की पदस्थापना भी हुई थी। साथ ही जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से जिले की चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिली थी। अब लालबाग में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृति मिलने से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवश्यक अधोसंरचना भी मजबूत होगी। चिकित्सकीय स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण होने से स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता को भी बल मिलेगा।
*स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार प्रयास*
श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और नई स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लालबाग में मिली यह स्वीकृति इसी व्यापक प्रयास का महत्वपूर्ण परिणाम है। 11.28 करोड़ की यह परियोजना केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि लालबाग और आसपास के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला है। नवीन 30 बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के अस्तित्व में आने के बाद मरीजों को उपचार एवं भर्ती की सुविधाओं के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों को मजबूती मिलेगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर जिले के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लालबाग में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति इसी संकल्प को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। डॉक्टरों की उपलब्धता से लेकर अब आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना तककृलालबाग में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।