इंदौर में 25 अक्टूबर को होगा डॉग फेस्ट इंडिया 4.0 का भव्य आयोजन, रैंप वॉक के साथ चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे डॉग्स
इंदौर में 25 अक्टूबर को होगा डॉग फेस्ट इंडिया 4.0 का भव्य आयोजन, रैंप वॉक के साथ चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे डॉग्स
देश के सबसे रोमांचक डॉग शो में होगी बेस्ट ऑफ ब्रीड और बेस्ट डॉग इन शो प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और आकर्षक पुरस्कार
इंदौर। शहर के पशु प्रेमियों और पेट पेरेंट्स के लिए बिगशॉट एंटरटेनमेंट्स द्वारा डॉग फेस्ट इंडिया – इंदौर एडिशन 4.0 का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ग्रैंड ओमनी लॉन्स, विजय नगर, इंदौर में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा।
तीन सफल संस्करणों के बाद चौथे संस्करण में यह आयोजन पहले से अधिक भव्य और रोमांचक होने जा रहा है। इसमें इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरों से डॉग लवर्स और पेट पेरेंट्स अपने पालतू जानवरों के साथ हिस्सा ले सकेंगे।
चैंपियनशिप शो में चुने जाएंगे बेस्ट ऑफ ब्रीड और बेस्ट डॉग इन शो
इस वर्ष डॉग फेस्ट इंडिया में विशेष डॉग चैंपियनशिप शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट ब्लडलाइन और विभिन्न नस्लों के डॉग्स हिस्सा लेंगे। इंडियन नेशनल केनल क्लब (INKC) के सहयोग से डॉग्स का मूल्यांकन उनकी नस्ल की विशेषताओं, शारीरिक बनावट, स्वास्थ्य, चाल और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ डॉग्स को 'बेस्ट ऑफ ब्रीड' और 'बेस्ट डॉग इन शो' जैसे प्रतिष्ठित खिताबों से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
शो की जजिंग के लिए अहमदाबाद केनल क्लब के अध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल केनल क्लब के काउंसिल मेंबर लोकेन खरावाला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
डॉग्सविला द्वारा होगा प्रोफेशनल डॉग डेमोंस्ट्रेशन
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण डॉग्सविला (Dogsvilla) द्वारा प्रस्तुत प्रोफेशनल डॉग डेमोंस्ट्रेशन होगा। इसमें प्रशिक्षित डॉग्स अपनी आज्ञाकारिता, अनुशासन, ट्रेनिंग और विशेष कौशल का लाइव प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों को डॉग ट्रेनिंग और उनके व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी मिलेगी।
फैशन शो में रैंप वॉक करेंगे डॉग्स
कार्यक्रम में 'पॉ एंड स्टाइल फैशन शो' के दौरान डॉग्स आकर्षक परिधानों और अनोखे अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आएंगे। इसके अलावा डॉग फेस्ट वंडर्स, विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं, पेट अवेयरनेस एक्टिविटीज, प्ले जोन और 'पॉ ऑफ फेम' अवॉर्ड्स जैसे कई आकर्षण होंगे।
इस आयोजन को खास बनाने के लिए मुंबई से प्रसिद्ध शो होस्ट एवं कर्ली टेल्स फेम तान्या नारंग आ रही हैं।
पेट हेल्थ, फूड स्टॉल्स और परिवारों के लिए मनोरंजन
डॉग फेस्ट इंडिया में पालतू जानवरों के स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पेट हेल्थ चेकअप, एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन और डीवॉर्मिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न फूड स्टॉल्स, पेट फूड, पेट केयर, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। यहां पेट लवर्स के साथ बच्चों और परिवारों के लिए भी मनोरंजन के कई आकर्षण होंगे।
बिना पेट के भी परिवार सहित ले सकेंगे आनंद
आयोजक एवं बिगशॉट एंटरटेनमेंट्स के डायरेक्टर देव गुप्ता ने बताया कि, "डॉग फेस्ट इंडिया केवल एक डॉग शो नहीं, बल्कि पेट लवर्स, परिवारों और पशु प्रेमियों का उत्सव है। इस बार हम प्रोफेशनल डॉग चैंपियनशिप, लाइव डेमोंस्ट्रेशन, फैशन शो और कई नई गतिविधियों के साथ इसे और भी भव्य बना रहे हैं। हमारा उद्देश्य पशुओं के प्रति प्रेम, जिम्मेदार पेट पेरेंटिंग और जागरूकता को बढ़ावा देना है।"
उन्होंने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए डॉग होना जरूरी नहीं है। पशु प्रेमी अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी इस आयोजन का आनंद ले सकते हैं। कैट्स की एंट्री उनके पेट पेरेंट्स के साथ निःशुल्क रखी गई है।
डॉग फेस्ट इंडिया – India's Most Happening Dog Show


