रबी की सीजन की तैयारी करने के लिए एसई, सीई विशेष ध्यान दें
रबी की सीजन की तैयारी करने के लिए एसई, सीई विशेष ध्यान दें
- वरिष्ठ अधिकारी शनिवार, रविवार भी निरीक्षण करेंगे
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर विभागाध्यक्षों की मिटिंग ली। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह बाद रबी सीजन प्रारंभ होने की स्थिति बनेगी। अधीक्षण अभियंता (एसई), मुख्य अभियंता (सीई) रबी की सीजन की तैयारी गंभीरता से करें। सिंचाई क्षेत्र के ग्रिडों के मैंटेनेंस, लाइनों के कार्य, पोल, ट्रांसफार्मरों के कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाए, ताकि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई में सुविधा मिले। श्री सिंह ने कहा कि केडब्ल्यूएफ, आरडीएसएस, एसएसटीडी इत्यादि के कार्यों से कृषि क्षेत्र को पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए, कृषक कल्याण वर्ष में हमें अधिकाधिक सुविधाएं प्रदत्त करना हैं। श्री सिंह ने कहा कि एक बार मानसून सक्रिय हो गया हैं, ऐसे में मौसमी में बदलाव के कारण यदि कही आपूर्ति बाधा आती हैं, तो ज्यादा कर्मिक लगाकर आपूर्ति सामान्य की जाए। श्री सिंह ने भंडार शाखा प्रभारी को केबल, तार, ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर का मैदानी अधिकारियों द्वारा की गई मांग एवं मंजूरी के मुताबिक प्रबंध करने को कहा। उन्होंने उपभोक्ता शिकायत निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने कहा कि शनिवार, रविवार को सीई, एसई इत्यादि वरिष्ठ अधिकारी मैदानी दौरा करेंगे, जहां शिकायत या तकनीकी कठिनाई आ रही है, वहां समाधान किया जाएगा, ताकि गुणात्मक सुधार हो। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, श्री एसएल करवाड़िया, मुख्य अभियंता श्री आरसी जैन, श्रीमती सुषमा गंगराड़े, श्री सुनील पाटौदी, श्री अंतिम जैन, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय मालवीय, श्री निर्मल शर्मा, श्री नरेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।


