बिचोली मर्दाना स्थित आर-9 स्टेबल में पटेल परिवार ने पारंपरिक गरिमा के साथ किया शस्त्र एवं अश्व पूजन

बिचोली मर्दाना स्थित आर-9 स्टेबल में पटेल परिवार ने पारंपरिक गरिमा के साथ किया शस्त्र एवं अश्व पूजन

बिचोली मर्दाना स्थित आर-9 स्टेबल में पटेल परिवार ने पारंपरिक गरिमा के साथ किया शस्त्र एवं अश्व पूजन

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने विजयादशमी पर निभाई पारिवारिक परंपरा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इंदौर। विजयादशमी एवं दशहरे के पावन अवसर पर बिचोली मर्दाना स्थित आर-9 स्टेबल में पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल एवं पटेल परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शस्त्र एवं अश्व पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल के साथ पटेल परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री राधेश्याम पटेल, श्री विनोद पटेल, श्री चेतन चौधरी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र एवं अश्व पूजन की परंपरा शौर्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संदेश देती है। पटेल परिवार द्वारा वर्षों से इस परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है।

आयोजन में परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न इस आयोजन ने पारिवारिक एकजुटता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया।