नवारंभ गरबा सीजन-7 में पहुँचे सत्यनारायण पटेल एवं दीपु यादव, आयोजन में दिखा उत्साह
नवारंभ गरबा सीजन-7 में पहुँचे सत्यनारायण पटेल एवं दीपु यादव, आयोजन में दिखा उत्साह
इंदौर। नवरात्रि के पावन अवसर पर Trilok Dance School & Zumba Fitness द्वारा आयोजित नवारंभ गरबा 2K26 – सीजन 7 में उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन सत्यनारायण पटेल पूर्व विधायक एवं दीपु यादव , मदन परमालिया ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गरबा की पारंपरिक धुनों और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य किया। आयोजन के माध्यम से भारतीय लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
नवारंभ गरबा सीजन-7 का आयोजन लोगों को एक मंच पर जोड़ने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गरबा की परंपरा से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बना।


