1100 से अधिक कन्याओं का पूजन
नवरात्री.... महाष्टमी, महापूजन, छप्पन भोग, महाप्रसादी
1100 से अधिक कन्याओं का पूजन, हजारों लोगों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी
*सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला धार्मिक आयोजन, हवन-पूजन, महाआरती और छप्पन भोग के साथ दिया स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
इंदौर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नयनतारा स्पोर्ट्स एंड योगा वेलफेयर सोसायटी की ओर से नौवें वर्ष आयोजित कन्यापूजन एवं महाभोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बिचौली हप्सी के पास स्थित राघव कृपा फार्म हाउस पर रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ धार्मिक आयोजन शाम 4 बजे तक जारी रहा। इसमें 1100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया, वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
आयोजक निशांत श्रीवास्तव और भक्त कमलेश्वर सिंह सिसोदिया सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया आयोजन में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर बारी-बारी से उनका पूजन किया गया। कन्या पाद पूजन के साथ हवन-पूजन, महाआरती और छप्पन भोग सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और महाभोज में सहभागिता की।
*धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक संदेश*
नयनतारा स्पोर्ट्स एंड योगा वेलफेयर सोसायटी के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया गया। ग्राम उत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नौ वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में कन्यापूजन और सामूहिक भोजन प्रसादी के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।आयोजक निशांत श्रीवास्तव और कमलेश्वर सिंह सिसोदिया सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


