डॉ. दादू महाराज संस्थान का ‘दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ 25 अक्टूबर को
डॉ. दादू महाराज संस्थान का ‘दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ 25 अक्टूबर को
राजबाड़ा स्थित गोपाल मंदिर परिसर के गीता भवन ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन
भजन जैमिंग और प्रतिभा सम्मान रहेगा मुख्य आकर्षण
इंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान (इंदौर, भोपाल, पेटलावद, देवास, गाडराखेड़ी, हरदा, खिरकिया एवं राऊ) के तत्वावधान में भव्य ‘दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन आगामी 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
यह गरिमामय कार्यक्रम राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर परिसर के गीता भवन ऑडिटोरियम में दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन के दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का दादू महाराज के पावन सानिध्य में अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल अंगवस्त्र पुष्पमाला देकर सम्मानित किया जाएगा ।
इसके साथ ही दशहरा मिलन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों के लिए विशेष ‘भजन जैमिंग’ सत्र भी आयोजित किया गया है, जिसमें भजन गायक शैलेन्द्र सिंह द्वारा सुमधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
संस्थान से जुड़े माधव इंदौरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां उत्साहपूर्वक जारी हैं, संस्था रुद्राक्ष,महाकाल ग्रुप अन्नपूर्णा,तीर्थों के राजा,केसरिया ग्रुप,निशानेबाज़ प्रियांशी जोशी,समाजसेवी संजय अग्रवाल,गौसेवक सुरेश पिंगले, अभिषेक अग्रवाल, 256 से अधिक लोगों को आत्महत्या से बचाने वाले डॉ शैलेंद्र सिंह मोटिवेशन स्पीकर, रंगकर्मी श्रीमती अर्चना चित्तले, शास्त्रीय गायक गौतम काले, अ.भा.चन्द्रवशी निखर गारी समाज, डॉ भारत बाजपेई, श्रीमती माया कौल आदि को सम्मानित किया जाएगा ।


