दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का, पुलिस थाना भंवरकुआँ ने 24 घंटे के अन्दर किया पर्दाफाश।*

दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का, पुलिस थाना भंवरकुआँ ने 24 घंटे के अन्दर किया पर्दाफाश।*

पुलिस ने सी.सी.टी.वी.फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर 24 घंटो में आरोपियों को गिरफ्तार कर, नकबजनी 2 लाख 52 हजार रुपये का मश्रुका किया बरामद। 

     इन्दौर- शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है। पुलिस थाना प्रभारी भँवरकुआं द्वारा कार्यवाही करते हुए, 24 घंटे के अंदर नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश कर, आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है।

                   पुलिस थाना भंवरकुआं पर दिनांक 10.06.2025 को फरियादी खुजेमा सनावदवाला पिता फजल हुसैन उम्र 54 साल नि. 146 हैंड्री टाऊनशिप थाना राजेन्द्र नगर इंदौर ने आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरी मैकेनिक नगर में ऐसेसिरीज की दुकान में मेरे करीब 2 लाख 80,000 रुपये रखे थे जिसे कोई अज्ञात बदमाश दुकान की अलमारी में ताला तोडकर रुपये चुराकर ले गया है। जिस पर से थाना भंवरकुआँ पर अपराध क्र. 604/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । 

            प्रकरण में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन-4 डॉ. ऋषिकेश मीणा व अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद यादव के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर  देवेन्द्र सिंह धुर्वे द्वारा थाना प्रभारी भँवरकुआं राजकुमार यादव के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के सी.सी.टी.वी. फुटैज व अन्य जानकारी ली गई । दुकान के पूर्व के काम करने वाले नौकर विधिविरूद्ध बालक से पुछताछ की गई । जिसके द्वारा बताया गया कि मैने अपने साथियो के साथ मिलकर घटना कारित की है जिन्हें अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई । जिसमें वर्तमान में काम करने वाले विधिविरुध्द बालक व्दारा बताया गया कि मेरे सेठ की दुकान में लाखो रुपये है कि जानकारी मैंने अपने साथियो को दी थी। हम चारो ने मिलकर सेठ की दुकान का ताला तोडकर अलमारी से रुपये निकाल कर आपस में बांट लिये जिसमें एक विधिविरुध्द बालक से 70,000 /-रुपये, एक विधिविरुध्द बालक से 74,000/-रुपये, सूचना देने वाले नौकर विधिविरुध्द बालक से 9000/-रुपये एंव आरोपी आशु उर्फ अंशुल मीणा उम्र-19 साल निवासी अभिनव नगर इंदौर से 99 हजार रुपये, इस प्रकार उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कुल मश्रुका 2 लाख 52 हजार रुपये जप्त किया गया है । 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही ।