डाक महिला संगठन इन्दौर की सदस्य स्व. श्रीमती उर्मिला सैनी के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हेतु संगठन द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया

डाक महिला संगठन इन्दौर की सदस्य स्व. श्रीमती उर्मिला सैनी के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हेतु संगठन द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया

डाक महिला संगठन इन्दौर की सदस्य स्व. श्रीमती उर्मिला सैनी के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हेतु संगठन द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया |

 इंदौर। डाक महिला संगठन इन्दौर की सक्रिय एवं जिन्दादिल सदस्य श्रीमती उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या से संगठन के समस्त सदस्य दुखी एवं स्तब्ध है। डाक महिला संगठन इन्दौर ने स्व. श्रीमती उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी एवं पीडिता के परिवार की सुरक्षा की मांग हेतु सोमवार को पुलिस आयुक्त एवं संयोगितागन्ज पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन सौंपने श्रीमती नेहा भार्गव निरीक्षक योजना कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल इन्दौर, अध्यक्ष आंतरिक लैंगिक उत्पीडन समिति, सचिव डाक महिला संगठन एवं अन्य सदस्य जिनमें कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल इन्दौर, इन्दौर नगर संभाग, रेल डाक सेवा संभाग की महिला कर्मचारी एवं सदस्य, पीडिता की बेटी एवं महिला परिजन समेत लगभग 50 महिलाएं पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुचे एवं घटना की गंभीरता एवं बच्चों की सुरक्षा से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। ज्ञापन में संगठन ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने एवं पीडिता के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया है। अपरान्ह संयोगितागन्ज पुलिस थाने में भी अतिषीघ्र कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।