पहला बहुविषयक दृष्टिकोण वाला ब्रेस्ट क्लीनिक का एम वाय हास्पिटल मे शुभारंभ
पहला बहुविषयक दृष्टिकोण वाला ब्रेस्ट क्लीनिक का एम वाय हास्पिटल मे शुभारंभ
इन्दौर l "ममत्व" मध्यप्रदेश का पहला बहुविषयक दृष्टिकोण वाला ब्रेस्ट क्लीनिक का एम वाय हास्पिटल मे शुभारंभ l
Mamtav (ममत्व) ब्रेस्ट clinic ,(MBC) , बहुविषयक दृष्टिकोण (multidisciplinary approach) के साथ को शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक
गोलू शुक्ला, विशेष अतिथि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घनघोरिया, एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक यादव सुपरिटेंडेंट एमवाय हॉस्पिटल ,के द्वारा किया गया।जिसमें विभिन्न विभाग के प्रमुख चिकित्सक डा निलेश दलाल , डा रमेश आर्य सुपरिटेंडेंट कैन्सर हास्पिटल, ऐवम डा दीपक मंडलोई,डा महेश खचेरिया, डा मनिष गोयल मौजूद रहे ।
ममत्व ब्रेस्ट क्लीनिक(MBC) यह मध्यप्रदेश का पहला बहुविषयक दृष्टिकोण वाला क्लीनिक हे, जिसमें विभिन्न विभाग जैसे ओन्कोलाजी , प्सटिक सर्जरी , पैथोलाजी , गायनोकोलाजी , सर्जरी , ऐवम कैन्सर के डॉक्टर्स, एकल(single unit)ओपीडी में मौजूद रहेंगे, जिससे मरीजों को बहुत अधिक सुविधा रहेगी। उनको विभिन्न विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा और कम समय में पूर्ण जांच व उपचार मिलेगा, महिलाओं को स्तन संबंधित समस्या के लिए किस डॉक्टर से मिलना हे, ये अब उन्हें ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा,
इसमें महिलाओं में जागरूकता अभियान के तहत उन्हें प्रारंभिक लक्षणों से अवगत कराएंगे, ताकि स्तन की बीमारियों को हम early stage(प्रारंभिक अवस्था) में डायग्नोस (पता )कर सके, जिससे बीमारी का पूर्ण निदान हो सके व मरीज आने वाली गंभीर समस्या से बचे।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डा अरविन्द घंघोरिया ने कहा की क ई समय से महिलाओं मे केन्सर की समस्या के काफी मरीज आ रहे थे इसलिए एक विशेष क्लिनिक की आवशकता महसुस हो रही थी इसलिए एक ऐसी व्यवस्था जिसमे एक ही जगह कम समय में पूर्ण जांच व उपचार मिले ऐवम हम प्रारंभिक अवस्था में पता कर बीमारी का पूर्ण निदान कर सके व मरीजो आने वाली गंभीर समस्या से बचे सके l डीन डा घंघोरिया ने कहा की मरीजो को अब अलग अलग विभागो मे भटकना नही पडेगा क्योंकि कैन्सर मे क ई विभागो मे दिखाना पडता है जैसे ओन्कोलाजी , प्सटिक सर्जरी , पैथोलाजी , गायनोकोलाजी , सर्जरी , ऐवम कैन्सर वो अब एक ही जगह मिल जायेगे 1
डीन डा घंघोरिया ने कहा की उनका सर्वप्रथम कर्तव्य ऐवम प्राथमिकता अस्पताल मे आने वाले मरीजो को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराना है और वह ऐसे ही गरीब मरीजों की सेवा करते रहेगे ऐवम सरकार द्वारा जनहित एवं जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं को बेहतर सुचारू रूप से कार्यवाहित करना एवं सरल बनाना ताकी हर गरीब को इलाज मिल सके l
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक श्री गोलु शुक्ला जी ने कहा की यह बहुत ही अच्छी व्यवस्था है इससे निश्चित ही मरीजो को लाभ मिलेगा ऐवम व्यवस्था को और अच्छी बनाने के लिऐ उनका पुरा सहयोग भी मिलता रहेगा 1



