साइबर फ्रॉड से बचने के लिये हमेशा रखो ये ध्यान, कि सतर्कता और जागरूकता नहीं रखी तो हो जाएगा हमारा नुकसान
इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर राजेश दंडोतिया ने टीम के साथ HOTWAX Commerce में पहुंचकर, सायबर अवेयरनेस के तहत 695 वीं कार्यशाला में वहां उपस्थित एम्प्लॉयीज को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल cybercrime.gov.in, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में, व्यवहारिक ज्ञान दिया।
उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी तो इस नई तकनीकी दुनिया से रोज परिचित होकर और आगे ले जाने वाले हैं। आने वाले समय में और नई-नई तकनीके देखने को मिलेगी, तो हमें और नई चुनौतियां भी मिलेगी और उसका सामना हम जब ही कर सकते हैं जब हम सतर्क और जागरूक होंगे।
अतः आप लोगों का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है तब ही आप दूसरों को भी इन खतरों से बचा पाएंगे।
पुलिस टीम ने सभी को साइबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स व स्टिकर्स भी दिए और सभी को साइबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
*इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, यदि कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई, कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 7587629846 पर संपर्क कर सकता है।*



