जलसंकट की आहट के बीच नदी के नाम एक दीप

जलसंकट की आहट के बीच नदी के नाम एक दीप

जलसंकट की आहट के बीच नदी के नाम एक दीप

अभ्यास मंडल का जनजागरण संदेश

इंदौर। कान्ह-सरस्वती नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन के प्रति जनजागृति लाने और प्रशासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से अभ्यास मंडल, इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला जनजागरण दीप महोत्सव कृष्णपुरा छत्री घाट पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर नदी संरक्षण का संदेश दिया तथा कान्ह-सरस्वती को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभ्यास मंडल का यह आयोजन केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को नदी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने और जनभागीदारी से नदी पुनर्जीवन की आवाज बुलंद करने का प्रयास किया जाता है। कुदरत की देन कान्ह सरस्वती नदी जल संरक्षण, संवर्धन के लिए अच्छा स्रोत हो सकता हैं 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में जलसंकट शहर के सामने बड़ी चुनौती बनने वाला है। ऐसे में नदियों और पारंपरिक जलस्रोतों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इंदौर की कान्ह-सरस्वती नदियों का पुनर्जीवन शहर की जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। इसके लिए प्रशासनिक इच्छाशक्ति के साथ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है।

दीप महोत्सव की शुरुवात दीप पज्जवलन से हुई दीप पज्जवलन श्याम सुंदर यादव, ओ पी जोशी, अशोक जायसवाल, अजीत सिंह नारंग, मुकेश चौहान ने की माला सिंह ठाकुर ने कान्ह सरस्वती नदी पुनर्जीविन करने हेतु अभ्यास मंडल द्वारा किये गए प्रयास की जानकारी देते हुए संकल्प को दोहराया की इसके पुनर्जीवित करने हेतु प्रयास जारी रहेंगे गौतम कोठारी, दिलीप वाघेला, शंकर गर्ग, नूर मोह कुरैशी, प्रल्हाद पांडे,पल्लवी आढाव , वैशाली खरे, ग्रीष्म त्रिवेदी, आशा तिवारी आदी उपस्थिति थे संचालन स्वप्निल व्यास ने किया आभार हरेराम वाजपेयी ने माना