एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंडेक्शन प्रोग्राम

एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंडेक्शन प्रोग्राम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत ने एक अच्छे डॉ बनने और दिल की बीमारियों से बचाव के आसान सूत्र बताए इंदौर। एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित BHMS प्रथम वर्ष के इंडेक्शन प्रोग्राम में प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और हृदय रोगों की रोकथाम पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा की हम सब जुड़े हुए हैं और इसलिए विश्व के किसी एक कोने में मात्र सुख शांति या अच्छा स्वास्थ्य रहे यह संभव नहीं है। डॉ. रावत ने कहा कि “दिल की समस्याओं से बचने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाना आवश्यक है।” उन्होंने कई रोचक, व्यावहारिक और आसानी से अपनाए जा सकने वाले सुझाव दिए, जिनमें— • जन्मदिन पार्टियों और त्योहारों पर केक, मिठाइयों की जगह फल और ककड़ी सलाद इत्यादि खिलाने की सलाह, • दामाद और मेहमानो को अधिक खिलाने के लिए जोड़ न देना • महिलाओं को भी वॉकिंग, साइकिलिंग रनिंग और वजन उठाने को रोज़मर्रा का हिस्सा बनाना चाहिए । डॉ रावत ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से बचते हुए घर में योग सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करना बहुत लाभदायक बताया प्रकृति का ध्यान रखते हुए हमें सादगी पूर्वक जीने का प्रयास करना चाहिए। तभी विश्व में सुख शांति रह सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे परिवर्तन न केवल दिल को मजबूत रखते हैं, बल्कि पूरे परिवार की जीवनशैली को स्वस्थ दिशा देते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. राजेश बोर्डिया, डॉ. ए.के. द्विवेदी और डॉ. कोमल जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने दिया। संचालन डॉ. शिखा शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. चेतना शाह द्वारा व्यक्त किया गया। इंडेक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले छात्रों को तत्काल पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसका संचालन डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के सभी चिकित्सकगण एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कॉलेज परिवार ने डॉ. भारत रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, जागरूकता और स्वास्थ्य-चेतना का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई।

1.