बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से समाज को नया स्वरुप देकर जरुरतमंदों तक पहुंचे
बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से
समाज को नया स्वरुप देकर जरुरतमंदों तक पहुंचे
अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद के नए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह सम्पन्न
इंदौर। समाजसेवा के क्षेत्र में युवा नेतृत्व को आगे आकर सकारात्मक और रचनात्मक सोच के साथ काम करने की जरुरत है। बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से हम समाज को नया स्वरुप देकर हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास करें, यही वास्तविक समाजसेवा होगी।
ये विचार हैं महापौर पुष्यमित्र भार्गव, समाजसेवी टीकमचंद गर्ग एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक स्वप्निल गर्ग के, जो उन्होंने अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल स्टेशनरी एवं सचिव आशीष गर्ग तथा अन्य पदाधिकारियों के शपथ विधि समारोह में अतिथि के रूप में व्यक्त किए। संयोजक अशोक-उषा मित्तल एवं अनिल-मंजू गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बायपास स्थित एक रिसोर्ट पर आयोजित इस गरिमापूर्ण समारोह में अतिथियों ने सुरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजेंद्र गोयल समाधान उपाध्यक्ष एवं श्रीमती निशा आलोक बंसल महिला उपाध्यक्ष एवं रुपेश गर्ग सह सचिव को भी पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल ने समाजसेवा की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्यों में पुरुष वर्ग से प्रतीक गोयल, आशीष अग्रवाल, राजेश सिंघल, अतुल गोयल, रत्नेश गोयल, आशीष गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल जिंसी एवं अमित गोयल तथा महिला वर्ग से श्रीमती सपना रितेश बंसल, शिखा आशय गर्ग, शीतल नितीश सिंघल एवं विजया विवेक बंसल ने भी शपथ ग्रहण की। नए अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने भावी योजनाओं का ब्यौरा दिया। अतिथियों का स्वागत गोपाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, अशोक बूबना, राजकुमार अग्रवाल, सभी पूर्व अध्यक्षों एवं निवृतमान पदाधिकारियों ने किया। अंत में सचिव आशीष गर्ग ने आभार माना। समारोह में विभिन्न अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


