जैन समाज का ध्वजारोहण 26 जनवरी 2026 को राजबाड़ा पर*
*जैन समाज का ध्वजारोहण 26 जनवरी 2026 को राजबाड़ा पर*
*जैन समाज के प्रतिभाशाली युवा करेंगे ध्वजारोहण*
*अ.भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन की पहल को भरपूर समर्थन*
इन्दौर - अ.भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा समग्र जैन समाज का पहली बार ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 9.15 बजे राजबाड़ा पर आयोजित किया गया है।
आयोजक संस्था फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर शोभा जैन ने बताया कि यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश के विकास और सुरक्षा में अपना योगदान दें।
गणतंत्र दिवस न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती और हमारे संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है।
श्री जिनेश्वर शोभा जैन ने आगे बताया कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह हमें सिखाता है कि हम संविधान में दिए गए मूल्यों का पालन करें और अपने देश की प्रगति में योगदान दें।
फेडरेशन के संरक्षक दिलीप सी जैन, जय सिंह जैन,दिलीप सिसोदिया, डॉ नरेन्द्र धाकड़ और राजेंद्र सुराणा ने संयुक्त बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक ऐसा पर्व है, जो हर नागरिक को गर्व और सम्मान से भर देता है,जिसे हमें उत्साह पूर्वक मनाना चाहिए।
फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन,पियूष जैन,राजेन्द्र जैन,प्रकाश भटेवरा,संजय नाहर, नरेंद्र संचेती ने कहा कि फेडरेशन न केवल सामाजिक समरसता के कार्य निष्पादित करती है बल्कि मैत्री से संगठन एवं संगठन से सेवा के सूत्र के आधार पर राष्ट्रीय पर्वों के प्रति भी सजगता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करती है।
राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र नाहर, किरण सिरोलिया,अरिहंत जैन ने सभी से आग्रह किया है कि परिवार सहित भाग लेकर राष्ट्र प्रेम का परिचय दे।
ध्वजारोहण जैन समाज के युवा गौरव दीपक जैन टीनू, केतन जैन प्रेस्टीज ग्रुप,प्रतीक सूर्या,प्रखर मेहता, मयंक डोसी, केतन भण्डारी, सुमित नाहर, अजय जैन पोरवाल,मनाल सुराणा,आयुष जैन,दिलीप डोसी, शीतल कटकानी, विवेक जैन, पराग जैन, अखिल जैन,सार्थक जैन,इशू नाहर,आशय संचेती,हनी जैन द्वारा किया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सी ए नरेन्द्र भंडारी, श्रीमती कांता बांठिया राष्ट्रीय चेयरमैन प्रभात चोपड़ा,राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस चेयरमैन अभय बाफना,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम मूणत,अखिल चौधरी,रितेश कटकानी,विनोद जैन,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशोक छाजेड,विवेक जैन पिंटू,प्रकाश नाहर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल जैन,राष्ट्रीय सचिव अनिल सामोता,सुनील तातेड,अभिषेक सुराना, राष्ट्रीय प्रचार सचिव गौरव दुगड़,राष्ट्रीय बोर्ड सदस्य कमलेश कोठारी,राजेश सहलोत, भरत शाह,तरुण कीमती कांफ्रेंस को चेयरमैन अजय सुराना,प्रतीक डोसी ने सभी से अनुरोध किया है कि जैन समाज के इस देश भक्ति के आयोजन में उत्साह पूर्वक भाग ले कार्यक्रम के पश्चात फेडरेशन के द्वारा सभी नागरिकों को लड्डू वितरण किया जाएगा।



