वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ रामलीला मैदान में साधु-संतों का शंखनाद, सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में महारैली में हुए शामिल

वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ रामलीला मैदान में साधु-संतों का शंखनाद, सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में महारैली में हुए शामिल

वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ रामलीला मैदान में साधु-संतों का शंखनाद, सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में महारैली में हुए शामिल

नई दिल्ली. लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और मंदिरों में हो रही चंदा चोरी और चंदे में दिए दान में पारदर्शिता की मांग को लेकर आज नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में इंदौर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में साधु-संतों ने भाग लिया। INDIA गठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित इस महारैली में वोट चोरी और चंदा चोरी के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

 सत्यनारायण पटेल साधु-संतों के साथ महारैली में शामिल हुए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को बुलंद किया। साधु-संतों की भागीदारी ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के संदेश को व्यापक स्वर देने का प्रयास किया। इस दौरान मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चन्दा चोरी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ उठी आवाज

महारैली में वोट चोरी के आरोपों और दान में दिये गये चंदे की पारदर्शिता के सवाल को लोकतंत्र से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए जनता के मताधिकार की रक्षा का आह्वान किया गया। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना और राजनीतिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

 सत्यनारायण पटेल के साथ बिहार के पूर्णिया से सांसद श्री पप्पू यादव, कंप्यूटर बाबा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री रघुनंदन सिंह परमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्री शक्ति सिंह (महू) तथा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री चेतन चौधरी भी उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान में आयोजित इस महारैली में INDIA गठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में साधु-संतों की भागीदारी ने वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर आवाज देने का प्रयास किया।

सत्यनारायण पटेल ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चंदे में पारदर्शिता की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ महारैली में भागीदारी की।